फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   When father stopped drinking alcohol, hanged

पिता ने शराब पीने से रोका तो युवक ने लगाई फांसी

Sun, 12 Jun 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
When father stopped drinking alcohol, hanged
खरेला (महोबा)। थाना क्षेत्र के शिवहार गांव में पिता ने बेटे को शराब पीने से रोका तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का शव खेत पर लगे नीम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शिवहार गांव निवासी विजय कुमार का पुत्र रीशेंद्र उर्फ रीशू (24) का शराब पीने को लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। शनिवार की दोपहर रीशेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा। जिस पर पिता ने उसे डांट दिया और शराब न पीने की हिदायत दी। जिससे नाराज होकर वह घर से निकल गया। परिजन देर रात तक उसकी तलाश करते है। बाद में युवक का शव रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। पिता ने बताया कि बेटे को शराब पीने से मना किया था। उसे नहीं पता था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खरेला राजेश कुमार का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed