फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ways to deal with the fire described in rehearsals

रिहर्सल कर बताए आग से निपटने के तरीके

Wed, 21 Jan 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 21 Jan 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ways to deal with the fire described in rehearsals
ड्रील फायर एंड एव्यूकेशन सर्विस के तहत शहर के राजकीय मकुंदलाल तिवारी इंटर कॉलेज में दमकल विभाग के जवानाें ने अग्निकांड से निपटने के छात्रों को तरीके बताए। फयर स्टेशन इंचार्ज संतोष कुमार सचान के नेतृत्व में स्कूल की छत पर आग लगाकर फायर बिग्रेड की गाड़ी से पाइप निकालकर सीढ़ी के जरिए छत पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रदर्शन किया। रिहर्सल में लोगों को कमरे से निकाल कर एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। इस मौके पर  जवानाें की जांबाजी देख छात्र दंग रह गए। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में फायर स्टेशन इंचार्ज संतोष कुमार ने बताया छात्रों को बताया कि आग लगने की घटना पर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। आग लगने पर सबसे पहले उस स्थान को खाली कर वहां अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर आग बुझाई जा सकती है। अग्निशमन यंत्र न होने पर बालू या पानी डालकर आग बुझाना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि बड़ी घटना होने पर तुरंत फायर बिग्रेड को सूचित करें। जिससे समय पर आग बुझाई जा सके और नुकसान भी अधिक न हो सके। रिहर्सल में हेड कांस्टेबल शिवनारायण पाल, कौशल प्रसाद, रमेश प्रसाद, फरीद खान, मुईनउद्दीन, माखनलाल ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed