{"_id":"60c4e35d8ebc3e32ed75b2f5","slug":"water-civic-mahoba-news-mahoba-news-knp6336621142","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीकेज पाइपलाइन से बर्बाद हो रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीकेज पाइपलाइन से बर्बाद हो रहा पानी
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर के भंडरा रोड पर बने फिल्टर प्लांट के पास लीकेज पाइपलाइन से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। एक पखवारे बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जल निगम के अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसी पाइपलाइन से कस्बा समेत कोविड अस्पताल श्रीनगर में भी पेयजल आपूर्ति की जाती है।
गौरतलब है कि उर्मिल बांध पेयजल योजना के तहत इंटेकवेल के जरिए कच्चा पानी श्रीनगर-भंडरा मार्ग पर बने फिल्टर प्लांट में आता है। इसके बाद यहां से श्रीनगर, सिजहरी व महोबा शहर के लिए पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाती है। लेकिन फिल्टर प्लांट से चंद कदम की दूरी पर एक पखवाड़े से पाइपलाइन टूटी पड़ी है। इस ओर जल निगम का ध्यान नहीं जा रहा है। प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
अरविंद गुप्ता, संतोष कुमार, हरि आदि ग्रामीणों ने बताया कि इसी पाइपलाइन के जरिये कोविड हॉस्पिटल में पानी की आपूर्ति की जाती है। उधर जल निगम के अवर अभियंता मनोज कुमार राजपूत का कहना है कि पाइपलाइन ग्राम पंचायत के अधीन है। उन्हीं के द्वारा सही कराई जाएगी। वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद पाठक का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है। यह पाइपलाइन ग्राम पंचायत के अंतर्गत आती है। फिर भी पंचायत मित्र को भेजकर जानकारी कराई जाएगी और पाइपलाइन को सही कराया जाएगा।