फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Warm welcome in the district of MP

सांसद का जिले में जोरदार स्वागत

Wed, 15 Jun 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Wed, 15 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Warm welcome in the district of MP
सांसद का स्वागत करते सपाई - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद के राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार महोबा आने पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा नेता छत्रपाल यादव के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद ने कहा कि बुंदेलखंड में चारों तरफ सपा सरकार ने तालाबों की खुदाई कराकर नया इतिहास रचा है। इस बार अच्छी बारिश हुई तो जिले के लोग पानी के लिए परेशान नहीं होंगे।
विज्ञापन


विशंभर निषाद का काफिला सपा नेता चौधरी छत्रपाल यादव की अगुवाई रिवई पहुंचा। जहां पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, प्रभात पाठक, मोहम्मद शाहिद उर्फ राजू, कुंभकरण यादव, हसरत खान, जाफिर अंसारी, मुईन उर्फ गुड्डू ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सांसद काफिले के साथ महोबा पहुंचे। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास कराया है।
विज्ञापन


गरीबों को मुफ्त में खाद्यान्न देने का काम किया है। तालाबों की खुदाई से बुंदेलखंड में हरियाली आएगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री सिद्ध गोपाल साहू, छत्रपाल यादव, पूर्व अध्यक्ष शोभालाल यादव आदिन ने उनका स्वागत किया। कबरई में कंधी सेठ और शीतल यादव ने उनका स्वागत किया। सांसद ने कहा कि विकास योजनाओं से भाजपा और बसपा तिलमिला गई है। दोनों दलों को अपना जनाधार खिसकता दिखाई दे रहा है। इस मौके पर मुकेश यादव, संतू, बलबीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed