फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Villagers heard by Choupal Problems

चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Mon, 01 Feb 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Mon, 01 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers heard by Choupal Problems
राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के सचिव अशोक कुमार ने शनिवार को लुहारी गांव में रात्रि विश्राम किया। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


किसी ने मनरेगा में काम न मिलने की शिकायती की तो किसी ने शौचालय निर्माण के लिए पैसे न मिलने की शिकायत की। उन्होंने सीडीओ को मनरेगा के तहत काम देने के निर्देश दिए। उन्होंने सूखे के हालात का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के सचिव का लुहारी गांव में प्रस्तावित कार्यक्रत के चलते अधिकारियों ने पहले ही वहां डेरा जमा लिया था। सचिव शाम को लुहारी गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाई। जिसमें ग्रामीण इंद्रपाल ने बताया कि उसे आज तक शौचालय बनवाने के लिए कोई पैसा नहीं मिला और न ही मनरेगा में काम मिल रहा है। गांव की सियारानी, भगवती ने बताया कि पूर्व में मनरेगा के तहत काम किया था। लेकिन आज तक भुगतान नहीं हुआ।

 गांव की ही रामदुलारी सविता ने बताया कि वह मनरेगा के तहत काम के लिए चक्कर काट रही है लेकिन उन्हें काम नहीं मिल रहा है। इस पर सचिव ने मुख्य विकास अधिकारी को मनरेगा के तहत काम देनेे के निर्देश दिए।

सचिव ने बताया कि गांव में 500 मीटर की छह सीसी सड़कें बनाई गई हैं। गांव में 58 लोगों के लोहिया आवास चयनित किए गए थे। जिसमें से 55 आवास पूर्ण पाए गए हैं।

तीन आवासों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। चार लोगों को इंदिरा आवास के लिए चयन किया गया था। चारों आवास पूरे पाए गए। सचिव ने विद्यालय के बच्चों से पहाड़े सुने। जिलाधिकारी ने बताया कि 50 दिन मनरेगा के तहत काम करने वालों को श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।

सचिव अशोक कुमार ने रविवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वह सुबह आठ बजे ही अस्पताल पहुंच गए। उन्हें राउंड पर कोई डॉक्टर नजर नहीं आया।

उन्होंने सीएमएस को नियमित डॉक्टरों को वार्डों में राउंड ड्यूटी करने के निर्देश दिए। वार्डो में जाकर मरीजों का हालचाल पूछा। मरीजों से दवाओं के बारे में जानकारी ली।


डॉक्टरों को बाहर की दवाएं न लिखने की हिदायत दी। वार्डो में बेहतर साफ सफाई न होने पर सचिव ने नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद इमरजेंसी में भी उन्होंने मरीजों से हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed