{"_id":"5757127e4f1c1b091d9c6134","slug":"villagers-do-not-get-food-on-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा लाभ न मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा लाभ न मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
अमर उजाला महोबा
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम प्रयासों के बाद भी गरीबों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कबरई विकासखंड के ग्राम पहरा में कोटेदार उपभोक्ताओं को राशन सामग्री मुहैया नहीं करा रहा है। मंगलवार को सौ से अधिक ग्रामीणों ने तहसील पहुंच प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम को शिकायत सौंप नियमानुसार अनाज मुहैया कराए जाने की मांग की।
ग्राम पहरा निवासी घनश्याम, महेंद्र कुमार, रामकिशोर, खेमराज, राधारानी, दिनेश साहू, मिथलेश, मन्नीलाल, बद्री, मानकुंवर, प्रेमवती, विमला सहित अन्य ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि गांव में दो कोटेदार है।
जो गरीबों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गेहूं व चावल नहीं बांट रहे हैं। मई माह में कोटेदार ने महज 50 फीसदी कार्ड धारकों को ही राशन दिया है। शिकायत में आरोप लगाया कि कोटेदार अपनी मनमानी करते हुए चहेतों को लाभ पहुंचा रहा है। सूची में नाम होने के बाद भी न तो उन्हें अनाज दिया जा रहा है और न ही अंत्योदय कार्ड धारकों को समाजवादी राहत पैकेट मुहैया कराए जा रहे है। सूखे के चलते परिवार के सामने दो वक्त की रोटी की समस्या पैदा हो गई है।