फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   village,water,toilet,BDO,block

सामुदायिक शौलालयों का भुगतान पूरा, फिर भी खस्ताहाल

Thu, 15 Jul 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
village,water,toilet,BDO,block
महोबा। विकास खंड पनवाड़ी के ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों की स्थिति जानने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक राहुल सिंह गौतम ने निरीक्षण किया। उन्हें सामुदायिक शौचालयों की हालत बेहद खराबमिली। कहीं गंदगी का अंबार तो कहीं टोटी ही गायब मिली, जबकि इन शौचालयों का भुगतान किया जा चुका है। इसकी जांच रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंप दी।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला समन्वयक ने खंड प्रेरक आशीष के साथ पनवाड़ी की ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों को निरीक्षण किया। बहादुरपुर कला में बने सामुदायिक शौचालय में पानी की व्यवस्था ही नहीं है और गंदगी मिली, जबकि भुगतान किया जा चुका है। यहां पर सचिव अरविंद तिवारी है। महोबकंठ में शौचालय में टोटी गायब मिली, पानी की व्यवस्था नहीं है। यहां भी सचिव अरविंद हैं। इसके बाद रिवई में बने शौचालय में गंदगी मिली और टैंक नहीं ढके गए हैं। यहां पर सचिव अरविंद चौरसिया हैं। कनकुआ में मानक के अनुसार काम नहीं हुआ है। टाइल्स टूटी पड़ी हुई है। पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। यहां पर सचिव आमिर खान है। रुरीकला में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। जबकि स्वयं सहायता समूह को भुगतान पूरा कर दिया गया है। यहा पर सचिव राहुल पाठक हैं।
विज्ञापन

इंसेट
एक माह से नहीं आ रहे सफाई कर्मी
जिला समन्वयक राहुल ने बताया कि महोबकंठ में तैनात सफाई कर्मी एक माह से नहीं आ रहे हैं, जिससे गांव में गंदगी फैली है। गांव में महेश कुमार व कालीचरण की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed