{"_id":"611027a28ebc3efcda022438","slug":"village-sp-palika-dm-cm-mahoba-news-knp6451273141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनवाड़ी व जैतपुर को नगर पंचायत घोषित होने की बढ़ी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनवाड़ी व जैतपुर को नगर पंचायत घोषित होने की बढ़ी उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। उज्जवला योजना 2.0 के शुभारंभ पर सीएम महोबा आ रहे हैं। जिससे पनवाड़ी और जैतपुर के नगर पंचायत बनने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। सीएम जनपद आगमन जिले के नई घोषणाएं कर सकते हैं।
गौरतलब हो कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पनवाड़ी व जैतपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने सिफारिश की थी। ग्राम पंचायत की आबादी 35 हजार है जिसमें 15 हजार मतदाता हैं। तत्कालीन जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत देवगनपुरा, अलीपुरा, कोनिया व मजरा हेवतपुरा को नगर पंचायत पनवाड़ी में शामिल करने के प्रस्ताव भेजा था। मुख्यमंत्री रहते राठ की सभा में राजनाथ सिंह ने पनवाड़ी तहसील बनाने की बात कही थी। उमा भारती ने भी चरखारी विधानसभा सेे चुनाव लड़ने के दौरान 2012 में पनवाड़ी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की बात कही थी। ऐसे में अब सीएम के आगमन पर पनवाड़ी और जैतपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिलने की उम्मीद बढ़ गई हैं।
---------------------------------------
मोबाइल ईंधन वैन रवाना किया
फोटो- 08 एमएएचपी 18 परिचय- मोबाइल ईंधन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कार्यकारी निदेशक
महोबा। ग्राहकों को पेट्रोलियम की होम डिलीवरी के लिए किसान सेवा केन्द्र कुम्हरौरा द्वारा मोबाइल वैन संचालित की गई है। जिसे इंडियन आयल के कार्यकारी निदेशक उत्तीय भट्टचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पेट्रोलिमय एसोसिशन के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता ने बताया कि किसान उद्यमियों की सहायता के लिए मोबाइल वैन की शुरुआत की गई है। ग्राहक 9140636129 पर एक काल करके ईंधन प्राप्त कर सकेंगे। (संवाद)