फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   village,police,truck,highway,kanpur

टायर फटने से बेकाबू ट्रक खड़े वाहन से टकराया, क्लीनर की मौत

Sat, 26 Jun 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
village,police,truck,highway,kanpur
खन्ना (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे में न्यूरिया गांव के समीप टायर फटने से बेकाबू ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना में क्लीनर की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देने के बाद फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जनपद कानपुर के थाना घाटमपुर के संचितपुर निवासी सुमित पुत्र लक्ष्मी ट्रक में क्लीनर था। गुरुवार की रात वह चालक राजकुमार के साथ गिट्टी लेने पत्थरमंडी कबरई आया था। लौटते समय न्यूरिया गांव के समीप ट्रक के दो टायर अचानक फट गए। जिससे चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया। हादसे में सुमित की मौके पर मौत हो गई। मृतक के पिता ने थाना खन्ना में चालक व ट्रक मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन

फॉलोअप
दुल्हन के मिर्जापुर रिश्तेदारी में जाने की मिली जानकारी
महोबा। शहर के भटीपुरा से शादी के पहले ही दिन दुल्हन के नगदी व जेवर लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि मामला शहर कोतवाली व चरखारी कोतवाली के बीच फंसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि भटीपुरा निवासी शैलेंद्र ने गुरुवार को शहर कोतवाली में तहरीर देकर शादी के पहले दिन ही दुल्हन के रातोंरात चले जाने का आरोप लगाया था। दुल्हन अपने साथ एक लाख की नगदी व जेवरात भी ले गई थी। तब दूल्हे ने मध्यस्थ से जानकारी ली तो रिवई चौकी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई लेकिन दुल्हन के न लौटने पर दूल्हा परेशान है। शहर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामला कोतवाली चरखारी के रिवई चौकी क्षेत्र का है। दुल्हन के मिर्जापुर रिश्ते के मामा के यहां जाने की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। दुल्हन व मध्यस्थ लोगों पर रिवई चौकी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed