{"_id":"613e4a988ebc3eb7806b6829","slug":"village-former-electric-line-black-mahoba-news-knp6518040184","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 घंटे गुल रही 24 गांव की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 घंटे गुल रही 24 गांव की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
भरवारा (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के निसवारा-रिछा पावर हाउस की मुख्य लाइन में फाल्ट होने से 24 गांवों की 14 घंटे बिजली गुल रही। देर शाम आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
निसवारा में स्थापित फीडर से रिछा पावर हाउस के लिए लाइन निकली है। जहां से भरवारा, चुरारी, रिछा, चारूआ, पठारी, बिहार, दादरी, घटेरा, कुनहेटा समेत 24 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार की सुबह करीब छह बजे लाइन में फाल्ट होने से आपूर्ति ठप हो गई। पूरे दिन विद्युत कर्मचारी फाल्ट ढूढ़ते रहे। देर शाम करीब सात बजे फाल्ट मिलने के बाद आठ बजे आपूर्ति बहाल हुई। 14 घंटे बिजली न आने से भीषण गर्मी के चलते उपभोक्ता परेशान रहे। विद्युत विभाग के अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार का कहना है कि लाइन में फाल्ट होने से दिक्कत आई थी। लाइन दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल दी गई है।
हत्या में तरमीम होगा अपहरण का मामला
महोबा। कोतवाली चरखारी के बृजपुर गांव से लापता हुए युवक का झाड़ियों में शव मिलने के बाद अपहरण का मामला हत्या में तरमीम होगा। बृजपुर निवासी दुर्गा अहिरवार का पुत्र इंद्रपाल उर्फ छिद्दू (42) नौ सितंबर को घर से निकल गया था। उसके न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा पिता दुर्गा ने गांव के ही राहुल के खिलाफ पुत्र के अपहरण का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। शनिवार की दोपहर इंद्रपाल का शव किड़ारी रेलवे फाटक के समीप झाड़ियों में मिला था। पिता ने राहुल व उसके साथियों पर इंद्रपाल की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने का आरोप लगाया था। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच की जा रही है। यदि मामला हत्या का मिला तो अपहरण के मामले में हत्या की धाराओं में बढ़ोत्तरी की जाएगी। (संवाद)