{"_id":"61180a508ebc3ee0650bbe9c","slug":"video-viral-mahoba-news-knp6462892168","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरियों से अभद्रता व मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरियों से अभद्रता व मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में खेत पर लगे पेड़ पर झूला झूल रहीं किशोरियों से दबंगों ने अभद्रता व मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे मामा को भी बेरहमी से पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। तीन दिन पहले हुई घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज न किए जाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
कस्बे के किदवई नगर निवासी बड्डा उर्फ मूलचंद्र की भांजियां उपासना (16) व सीमा (14) अपनी सहेलियों के साथ 11 अगस्त को खेत पर झूला झूल रहीं थीं। तभी गांव के ही दबंग वहां पहुंच गए और शराब पीने लगे। शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर झूला झूल रही उपासना को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद किशोरियों से अभद्रता व मारपीट की गई।
मामा बड्डा मौके पर पहुंचा तो दबंगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने घटना के दिन ही थाने पहुंच तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शनिवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद थाना पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस ने आनन-फानन में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि मामले में एनसीआर दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है।