फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Veerbhoomi College BA merit list released, admissions will start from September 17

Mahoba News: वीरभूमि कॉलेज की बीए की मेरिट जारी, 17 सितंबर से शुरू होंगे प्रवेश

Mon, 15 Sep 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 15 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Veerbhoomi College BA merit list released, admissions will start from September 17
महोबा। शहर के वीरभूमि कॉलेज में बीए, एमए हिंदी व एमए राजनीति विज्ञान प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए रविवार की शाम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रवेश को लेकर अलग-अलग तिथियां भी निर्धारित की गई हैं। यह प्रवेश प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन

वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बीए में 720, एमए हिंदी व राजनीति विज्ञान में 60-60 सीटों पर प्रवेश होना है। महाविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन किए गए आवेदन के आधार पर मेरिट सूची जारी की गई है। बीए प्रथम सेमेस्टर में ओपन कैटेगिरी की मेरिट 69.7 प्रतिशत गई है। इसके प्रवेश 17 व 18 सितंबर को होंगे। ओबीसी वर्ग की मेरिट 69.6 से 60 तक फीसदी गई है। इसके प्रवेश 19 व 20 सितंबर कराए जाएंगे। एससी वर्ग की मेरिट 69.6 से 47.8 फीसदी गई है। इसके प्रवेश 22 व 23 सितंबर को होंगे जबकि बीए के छूटे हुए छात्रों के प्रवेश 24 सितंबर को कराए जाएंगे। इसके अलावा एमए राजनीति विज्ञान में ओपन वर्ग की मेरिट 62.32 फीसदी गई है। इनके प्रवेश 17 व 18 सितंबर को होंगे। ओबीसी वर्ग की मेरिट 62.31 से 48.44 तक फीसदी और एससी वर्ग की मेरिट 62.30 से 38.38 फीसदी तक गई है। इनके प्रवेश 19 व 20 सितंबर को होंगे। एमए हिंदी में ओपन वर्ग की मेरिट 60.55 फीसदी तक गई है। इनके प्रवेश 17 व 18 सितंबर को कराए जाएंगे। ओबीसी वर्ग की मेरिट 60.54 से 49.44 व एससी वर्ग की मेरिट 60.50 से 40.94 फीसदी तक गई है। इनके प्रवेश 19 व 20 सितंबर को होंगे जबकि छूटे हुए छात्रों के प्रवेश 22 सितंबर को कराए जाएंगे। महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. प्रदीप कुमार का कहना है कि 16 सितंबर को प्रवेश प्रक्रिया स्थगित रहेगी। 17 सितंबर से मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्रों के प्रवेश कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed