{"_id":"198b15ad57c20bf92d98176a43d18bb9","slug":"varity-of-culture-shown-at-stage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच पर झलकीं विविध संस्कृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच पर झलकीं विविध संस्कृतियां
Updated Tue, 10 Feb 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के सनराइज महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की धूम रही। छात्र-छात्राआें ने इसमें देश की विभिन्न संस्कृतियाें की झलक दिखाई। नाटक के माध्यम से बेटियों को बचाने और स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
सोमवार को हुए वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राआें ने गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना नृत्य से हुई। इसमें छात्रा प्रमिला तिवारी, पूनम पाल, ज्योति पाल, कविता लखेरा, पूजा सुनकर, सोनाली मिश्रा ने भाग लिया।
विज्ञापन
छात्र-छात्राआें ने समूह नृत्य में आठ राज्याें की संस्कृति को प्रस्तुत किया। छात्राआें ने ओ री चिरइया... गीत प्रस्तुत किया। छात्राें ने स्वच्छता अभियान पर नाटक प्रस्तुत किया। वहीं महाविद्यालय की प्रवक्ता परिधि ने पवित्र गंगा नदी की आराधना करते हुए मानो तो मै गंगा मां हूं... गीत की प्रस्तुति दी। छात्र सत्यम रिछारिया, प्रभात यादव और छात्रा शेफाली खरे ने मधुर गीतों से दर्शकाें का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
वहीं एकल नृत्य में छात्रा रागिनी, काजल, छात्र आशीष ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मौके पर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप मनहास ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राआें को नृत्य, गायन और वादन में भी प्रतिभा को निखारना चाहिए। कार्यक्रम में शासकीय महाराजा महाविद्यालय छतरपुर के प्राचार्य डॉ. एलएल कोरी, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अभिलाषा शिवहरे ने भी विचार व्यक्त किए।
मौके पर प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण रावत, सनराइज के डायरेक्टर एसके शर्मा ने महाविद्यालय का प्रतिवेदन पढ़ा। संचालन परिधि अग्निहोत्री, कपिल मिश्रा और अनुराग तिवारी ने किया। मौके पर महाविद्यालय संचालक महेंद्र सिंह राजपूत, ओमप्रकाश तिवारी, ओमकार तिवारी, गोपाल कुशवाहा, मनोज द्विवेदी, रिजवान हुसैन, उमाशंकर अग्रवाल, मुकेश सक्ेसना, उमेश पाराशर, बैजनाथ कुशवाहा आदि मौजूद रहे।