फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Upset woman discord caused by fire

कलह से क्षुब्ध युवती ने लगाई आग

Mon, 02 Mar 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Mon, 02 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Upset woman discord caused by fire
ग्राम बुधवारा निवासी देवकुंवर (20) अपने पति के साथ थी। जबकि सास-ससुर खेत में राखवाली करने गए थे। रविवार रात पति अरिमर्दन से सोने की अंगूठी मांगने को लेकर  दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पति-पत्नी घर पर सो गए। कहासुनी से क्षुब्ध देवकुंवर ने देर रात जागने के बाद कमरे से बाहर आकर कुंडी बंद कर दी और दूसरे कमरे में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। देर रात मकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीण एकजुट होकर दौड़ पड़े और कड़ी मशक्कत कर घर में घुसकर आग बुझाई। उधर चीख पुकार सुनकर कमरे में बंद पति को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक युवती बुरी तरह से झुलस चुकी थी। युवती को आनन-फानन जिला अस्पाताल  छतरपुर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॅाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर सूचना पाकर मृतका का पिता हरकिशन राजपूत भी छतरपुर पहुंच गए । मृतका के पिता ने बताया कि एक साल पहले उसने अपनी बेटी देवकुंवर की शादी अरिमर्दन के साथ की थी। अरिमर्दन की गलत आदतों के चलते पति-पत्नी के बीच कलह होती रहती थी। अरिमर्दन ने देवकुंवर के तमाम जेवरात बेच दिए थे। इसकी जानकारी देवकुंवर ने दस दिन पहले मायके सगुनिया आने पर दी थी। रविवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके चलते उसने आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed