फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Uprooted roads will become deadly in the rain

उखड़ी सड़के बारिश के मौसम में बनेगी जानलेवा, अधिकारी मौन

Sun, 12 Jun 2022 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Uprooted roads will become deadly in the rain
खरेला (महोबा)। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे परियोजना के निर्माण में लगे वाहनों की आवाजाही से सड़कें गड्ढों में तब्दील हो र्गइं हैं। रिवई-कबरई व टिकरी खरेला मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढों से हादसे हो रहे हैं। बारिश के मौसम से पहले यदि इन सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया गया तो वाहन चालकों के लिए सड़कें जानलेवा बनेगी।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते सड़कों का निर्माण कई बार मांग के बाद भी शुरू नहीं हो सका। ओवरलोड वाहनों के निकलने से जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भरने से पैदल निकलना मुश्किल हो जाएगा। कई गांव का संपर्क भी टूट सकता है।
विज्ञापन

रिवई-कबरई की 19 किलोमीटर सड़क का निर्माण पांच साल पहले कराया गया था। इस सड़क से चरखारी ब्लॉक के 12 व कबरई ब्लॉक के आठ गांव के लोगों की आवाजाही होती है। ग्रामीण संदीप कुमार, साकेत त्रिपाठी आदि ने बताया कि पत्थर मंडी से ग्रिट लदे डंपरों से निकलने से क्षतिग्रस्त हुई। सड़क का निर्माण कराए जाने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से मांग की गई लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर सड़क को देखने तक नहीं आए। बारिश में टूटी सड़क राहगीरों के लिए जानलेवा साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से सड़क खराब
टिकरी-खरेला का पांच किमी मार्ग एक साल से गड्ढों में तब्दील है। इस मार्ग से बरदा, कुड़ार, जरौली, चंदौली, तिसौनी, बल्लायं, दमदमा आदि गांव के ग्रामीणों की आवाजाही है। उखड़ी सड़क पर आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। एक-एक फीट गहरे गड्ढे होने से बारिश में समस्या और गंभीर होगी। ग्राम प्रधान से बारिश से पहले सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है। कहा कि यदि सड़क नहीं बनी तो बारिश के दौरान कई गांव का संपर्क टूट जाएगा। बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।

क्या बोले जिम्मेदार
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार का कहना है कि टिकरी-खरेेला मार्ग को दुरुस्त कराया जाएगा। मौके पर अधिकारियों को भेजकर जांच कराई जाएगी। वहीं प्रधानमंत्री सड़क योजना का काम देख रहे अधिशासी अभियंता रिजवान अहमद का कहना है कि रिवई-कबरई मार्ग की अवधि पांच वर्ष पूरी हो गई है। इसके लिए अलग से कोई बजट नहीं आया है। सड़क दुरुस्त कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed