फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   UP: farmer distressed due to debt in Mahoba, jumps ahead of train, body broken into pieces

यूपी: महोबा में कर्ज से परेशान किसान ने दी जान, ट्रेन के आगे लगाई छलांग, टुकड़ों में बंटा शरीर

Mon, 18 Jan 2021 09:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 18 Jan 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
UP: farmer distressed due to debt in Mahoba, jumps ahead of train, body broken into pieces
मृतक किसान अशोक - फोटो : amar ujala
बुंदेलखंड के महोबा जिले में कर्ज के बोझ से दबे किसान अशोक रिछारिया (58) ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। अशोक का शरीर कई हिस्सों में बंट गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और लेखपाल ने मामले की जांच की। एसडीएम का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शाम को अशोक का शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


नगर के शारदा माता मंदिर के पास रहने वाले अशोक रिछारिया सोमवार की सुबह करीब छह बजे घर से खेत जाने के लिए निकले थे। उनके खेत के बगल से झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन गुजरी है। अशोक ने रेलवे लाइन से गुजर रही बांदा-झांसी पैसेंजर के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। ट्रेन के हार्न की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

लोगों ने अशोक का क्षत-विक्षत शव देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना पुलिस और लेखपाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। अशोक की पत्नी अहिल्या ने पुलिस को बताया कि पति की भिलौनी मौजा में दो बीघा जमीन है। बैंक ऑफ बड़ौदा की कुलपहाड़ शाखा से 70 हजार रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड से कर्ज लिया था। जबकि, कोऑपरेटिव सोसाइटी से 15 हजार रुपये का ऋण लिया था।

खेत में सिंचाई की व्यवस्था न होने से कई साल से फसल नहीं बोई जा रही थी। जमीन का कुछ हिस्सा भी बेच दिया था।  एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस का कहना है कि किसान के आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। लेखपाल को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। लेखपाल की रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगा कि किसान की आत्महत्या कर्ज की वजह से की है अथवा मामला कुछ और है। 

परिजनों में मचा कोहराम
अशोक की मौत की खबर सुनते ही पत्नी अहिल्या, बेटे  विकास और सौरभ मौके पर पहुंच गए। यह लोग अशोक के शरीर की स्थिति देख कर बिलख पड़े। अहिल्या रोते-रोते बेहोश हो गई। परिजनों और गांव वालों के मुंह पर पानी की छींटे डालने पर अहिल्या को होश आया। इसके बाद लोगों ने अशोक की पत्नी व बेटों को समझा कर शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed