{"_id":"6119f74111eb602b3175ff29","slug":"up-bike-rider-dies-due-to-dumper-collision-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महोबा में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा साथी झांसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महोबा में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा साथी झांसी रेफर
Mon, 16 Aug 2021 10:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:59 AM IST
सार
महोबा में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा उसका साथी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घायल को ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा के श्रीनगर में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंपर और बाइक की टक्कर में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे दूसरे साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे झांसी रेफर कर दिया गया है।
सोमवार सुबह करीब 8.20 कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस जिला अस्पताल भेजा।
जनपद फतेहपुर के थाना मलवा के ग्राम बरूरा निवासी योगेंद्र यादव (40) पुत्र रामकरन अपने साथी अलख मिश्रा पुत्र रामदेव मिश्रा के साथ बाइक से कमर दर्द का इलाज कराने मध्य प्रदेश के छतरपुर जा रहे थे। जैसे ही वह थाना श्रीनगर के बरा नाला के पास पहुंचे की छतरपुर की ओर से आ रहे एक डंपर चालक ने सामने से उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे वह सड़क किनारे गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान योगेंद्र यादव की मौत हो गई। जबकि दूसरे साथी को गंभीर हालत में झांसी रेफर कर दिया। डंपर टक्कर मारने के बाद भाग गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार युवक हेलमेट लगाने के बजाय बाइक पीछे बांधे हुए थे। अगर हेलमेट लगा होता तो योगेंद्र की जान बच सकती थी।