फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   UP: Bike rider dies due to dumper collision in Mahoba

यूपी: महोबा में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा साथी झांसी रेफर

Mon, 16 Aug 2021 10:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 16 Aug 2021 10:59 AM IST
सार

महोबा में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा उसका साथी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
UP: Bike rider dies due to dumper collision in Mahoba
घायल को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा के श्रीनगर में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंपर और बाइक की टक्कर में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे दूसरे साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे झांसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 8.20 कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


जनपद फतेहपुर के थाना मलवा के ग्राम बरूरा निवासी योगेंद्र यादव (40) पुत्र रामकरन अपने साथी अलख मिश्रा पुत्र रामदेव मिश्रा के साथ बाइक से कमर दर्द का इलाज कराने मध्य प्रदेश के छतरपुर जा रहे थे। जैसे ही वह थाना श्रीनगर के बरा नाला के पास पहुंचे की छतरपुर की ओर से आ रहे एक डंपर चालक ने सामने से उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे वह सड़क किनारे गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान योगेंद्र यादव की मौत हो गई। जबकि दूसरे साथी को गंभीर हालत में झांसी रेफर कर दिया। डंपर टक्कर मारने के बाद भाग गया।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार युवक हेलमेट लगाने के बजाय बाइक पीछे बांधे हुए थे। अगर हेलमेट लगा होता तो योगेंद्र की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed