फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   University officials will watch practical exams live on YouTube

Mahoba News: प्रायोगिक परीक्षाओं को यूट्यूब से लाइव देखेंगे विश्वविद्यालय के अफसर

Tue, 25 Mar 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 25 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
University officials will watch practical exams live on YouTube
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में आयोजित होने वाली प्रायोगिक परीक्षाओं के दौरान हर गतिविधि को अब विवि के अफसर लाइव देख सकेंगे। कॉलेजों में यूट्यूब के माध्यम से प्रायोगिक परीक्षा की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में संचालित 23 निजी व तीन राजकीय महाविद्यालय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध हैं। इन कॉलेजों में अब प्रायोगिक परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की हेराफेरी नहीं चल सकेगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी कॉलेजों को अपना यूट्यूब चैनल तैयार करना होगा और इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट से लिंक करना होगा। उधर, शहर के वीर भूमि राजकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. प्रदीप कुमार का कहना है कि लाइव स्ट्रीमिंग होने से प्रायोगिक परीक्षाएं अब और भी पारदर्शिता के साथ होंगी। सभी कॉलेजों को इसकी व्यवस्था करनी होगी। विश्वविद्यालय की नवीन गाइड लाइन का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed