फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Uncontrollable vehicle cleaner thrashed

बेकाबू वाहन ने क्लीनर को रौंदा

Tue, 11 Aug 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Tue, 11 Aug 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable vehicle cleaner thrashed
 विकासखंड कबरई में एक क्रेशर प्लांट में सो रहे क्लीनर को एक बेकाबू डंपर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। चालक डंफर सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पत्थर उद्योग नगरी कबरई में कानपुर निवासी करन सिंह पुत्र पतिराखन खंगार ट्रक चालक कालका प्रसाद पुत्र मुन्नालाल के साथ क्लीनर का कार्य करता था। सोमवार को कानपुर से कबरई गिट्टी लादने के लिए चालक के साथ ट्रक लेकर आया था। वाहन में खराबी होने के कारण क्लीनर रात में क्रेशर के मैदान में ही सो गया। आधी रात में  सोते समय एक अज्ञात बेकाबू वाहन ने उसे कुचल दिया और डंपर लेकर फरार हो गया। मंगलवार को सुबह जब श्रमिकों ने उसे मृत हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक चालक से क्लीनर के बारे में जानकारी लेकर मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक का भाई चंद्रशेखर ने थाना कबरई में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। एक माह के अंदर सोते समय वाहन से कुचलने की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed