फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Udyog Bandhu dominated the meeting the issue of power

उद्योग बंधु की बैठक में छाया रहा बिजली का मुद्दा

Sat, 27 Jun 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sat, 27 Jun 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
Udyog Bandhu dominated the meeting the issue of power
महोबा। उद्योग व्यापार बंधु की जिला स्तरीय बैठक में व्यापारियों ने पानी, बिजली शहर में व्याप्त गंदगी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। बरसात से पहले शहर की साफ-सफाई पर व्यापारियों ने जोर दिया। ताकि कीचड़ गंदगी से व्यापारियों को मुक्ति मिल सके और वे निर्वाध अपना व्यापार कर सकें।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक जिलाधिकारी की अक्ष्यक्षता में संपन्न हुई,  जिसमें समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के  जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर स्वर्णकार ने शहर में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के बारे में मांग पत्र रखते हुए बताया कि शहर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे मामूली बरसात में ही कीचड़ दुकानों में आ जाता है और आने जाने वाले ग्राहकों को बाजार में परेशानी होती है। बरसात के पहले शहर को गंदगी कीचड़ से मुक्त कराया जाए। शहर में बरसात में हर मार्ग पर भीषण जल भराव होता है जिससे आम नागरिकों का निकलना भी दूभर हो जाता है जल निकासी के समुचित प्रबंध कराने के निर्देश नगर पालिका को दिए जाएं। रोडवेज निर्माण के दौरान गेट के दुकानदारों को भवन निर्माण के बाद रोडवेज परिसर में ही दुकान खोलने के लिए स्थाई प्रबन्ध किए जाए ताकि उनकी रोजी रोटी का इंतजाम हो सके। पेयजल की लीकेज लाइनें ठीक कराई जाए, जिससे पर्याप्त प्रेशर से जलापूर्ति हो सके। बिजली की अघोषित कटौती का समय निर्धारित किया जाए। कटौती समय पर ही ब्रेकडाउन ठीक किए जाए, ताकि आम जनता को पूुरी बिजली मिल सके। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष जमील सिद्दीकी ने सुभाष चौकी के सामने खस्ताहाल सड़क कोे ठीक कराए जाने की मांग की। सुभाष चौकी में तांगा स्टैंड के स्थान पर आटो स्टैंड बनवाया जाए। जिलाधिरी वीरेश्वर सिंह ने पेयजल के लिए हर हाल में जल संस्थान को समयबद्ध कार्य योजना बनाकर  समस्या दूर करने के निर्देश दिए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह को निर्देश दिए कि हर हाल में युद्ध स्तर पर सफाईकर्मी लगाकर शहर को गंदगी से मुक्त कराया जाए।  बैठक में पानी, बिजली कटौती, गंदगी का मुद्दा सभी व्यापारियों ने प्राथमिकता से उठाया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर आरपी त्रिपाठी, बसंत लाल गुप्ता, कैलाश नाथ गोस्वामी, बनवारी लाल गुप्ता, विनोद पुरवार, सुुभाष चंद्र चौरसिया, शिवकुमार सोनी सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed