{"_id":"6206ac0f435e1f390952da45","slug":"two-thieves-jumped-from-two-storeys-one-serious-mahoba-news-knp680121684","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहस्वामी के पहुंचने पर 30 फीट ऊंची छत से कूदे दो चोर, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहस्वामी के पहुंचने पर 30 फीट ऊंची छत से कूदे दो चोर, एक गंभीर
विज्ञापन
महोबा। शहर के सुभाष नगर में मकान का ताला तोड़कर चोरी कर रहे दो चोर गृहस्वामी के पहुंचने पर 30 फीट ऊंची दो मंजिला छत से कूद गए। एक आरोपी को गंभीर चोटें आने पर मौके पर ही तड़पता रहा जबकि दूसरा बैग लेकर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुभाष नगर निवासी राजेश चंसौरिया अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित कस्बा कबरई गए थे। दस फरवरी की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान चोरों ने अलमारी में रखी तीन हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल आदि चोरी कर लिए। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे राजेश परिवार सहित घर लौटा तो ताला टूटा मिला। अंदर किसी के होने की आहट आने पर उसने ललकारा तो चोर भाग कर छत में चढ़ गए और 30 फीट की ऊंचाई से कूद गए। इस दौरान एक आरोपी के पैर व कमर में गंभीर चोट आईं। जिससे वह नहीं भाग सका जबकि दूसरा चोर चोरी का माल लेकर फरार हो गया।
घायल आरोपी से परिजनों ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुमित ठाकुर निवासी पस्तौर गली व भागने वाले आरोपी का नाम भोंदा बताया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाते हुए पुलिस को सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुमित ठाकुर व भोंदा के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही माल बरामद कराया जाएगा।
विज्ञापन
मकान से नगदी समेत डेढ़ लाख के जेवर चोरी
कबरई। कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए।
किदवई नगर निवासी राजकुमार व्योहरिया गुरुवार को मकान में ताला लगाकर बहू का इलाज कराने जिला अस्पताल महोबा गए थे। रात के समय चोरों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर अलमारी में रखी 25 हजार की नकदी, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक मंगलसूत्र, चार सोने की चूड़ी, पांच अंगूठी, चार जोड़ी चांदी की पायल समेत अन्य कीमती समान चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो ताला टूटा व सामान बिखरा मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।