फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two pregnant women gave birth to newborn babies in an ambulance

दो प्रसूताओं ने एंबुलेंस में नवजात शिशुओं को दिया जन्म

Thu, 14 Oct 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two pregnant women gave birth to newborn babies in an ambulance
फोटो 13 एमएएचपी 09 परिचय-एंबुलेंस में जन्म के बाद नवजात शिशुओं की देखरेख करता ईएमटी।
विज्ञापन

दो प्रसूताओं ने एंबुलेंस में नवजात शिशुओं को दिया जन्म
- जिला महिला अस्पताल में दोनों जच्चा-बच्चा को कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में प्रसूताओं द्वारा नवजात शिशुओं को जन्म देने के मामले लगातार सामने आ रहे हैैं। बुधवार को दर्द से कराहतीं दो प्रसूताओं ने रास्ते में ही एंबुलेंस पर नवजात शिशुओं को जन्म दिया। 102 नंबर एंबुुलेंस के ईएमटी व पायलट ने प्रसव दौरान सहयोग कराया। बाद में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जच्चा-बच्चा की हालत ठीक बताई जा रही है।

कोतवाली चरखारी के सलुआ गांव निवासी मोतीलाल की पत्नी संगीता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 102 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुुलेंस के पायलट शशिकांत व ईएमटी जीतेंद्र कुमार गांव पहुंच गए और प्रसूता को एंबुलेंस से सीएचसी चरखारी लाने लगे। रास्ते में दर्द से कराहती महिला ने दो नवजात जुड़वा शिशुओं को जन्म दिया। ईएमटी ने जरूरी दवाएं व अन्य व्यवस्थाएं की। इससे जच्चा-बच्चा की हालत नहीं बिगड़ सकी। इसी तरह कालीपहाड़ी गांव निवासी जशोदा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन एंबुलेंस से महिला जिला अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। ईएमटी सत्यप्रकाश व पायलट मुन्नीलाल ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। बाद में जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्वस्थ बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed