{"_id":"296654aa5be20ad7594b7b7bd0eb2111","slug":"two-people-died-in-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा।
Updated Mon, 23 Feb 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटनाआें में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कबरई में हुए हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने कानपुर रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी इमामउद्दीन (26) पुत्र अब्दुल जब्बार लौड़ी तिराहे पर मुर्गे की दुकान किए था। रविवार दोपहर वह जैसे ही दुकान से बाहर निकला, तभी छतरपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर गया।
विज्ञापन
आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पनवाड़ी प्रतिनिधि के अनुसार, झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महुआ मोड़ के समीप महोबा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ग्राम डिगरिया निवासी बाइक सवार अखिलेश (25) पुत्र प्रकाश और कुंती (47) पत्नी लक्ष्मीप्रसाद घायल हो गईं।
विज्ञापन
उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां कुंती को मृत घोषित कर दिया गया। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा कबरई के मोहल्ला किदवई नगर निवासी वंशीलाल (45) शनिवार रात को बड़ा चौराहा साइकिल से सब्जी लेने जा रहा था। तभी सामने से आ रहा ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। जिससे वंशीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। घटना से गुस्साए नागरिकों ने घटनास्थल पर ही जाम लगा दिया और नारेबाजी की। एक घंटेे तक जाम लगा रहने पर सीओ संदीप कुुमार और थानाध्यक्ष चंचल यादव ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।