{"_id":"61f57b0bedc1206bba62d8b4","slug":"two-including-farmer-died-due-to-cold-mahoba-news-knp677808643","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड की चपेट में आने से किसान समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड की चपेट में आने से किसान समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर/खन्ना। ठंड की चपेट में आने से किसान और ट्रैक्टर मिस्त्री की मौत हो गई। मिस्त्री का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
श्रीनगर थाना क्षेत्र के ननौरा गांव निवासी किसान कृपाराम विश्वकर्मा (58) ने दस बीघे में चना और मटर की फसल की बुआई की थी। फसलों की अन्ना जानवरों से रखवाली के लिए वह रात में खेत पर ही रुकते थे। शनिवार रात को भी खेत पर गए थे। देर रात कृपाराम की सीने में दर्द होने के साथ हाथ-पैर अकड़ गए। जानकारी होने पर परिजन किसान को मेडिकल कॉलेज झांसी ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पुत्र कल्लू ने बताया कि ठंड के चलते पिता की मौत हुई है।
खन्ना संवाद के अनुसार पचपहरा गांव निवासी इदरीश (36) बांदा के मटौंध में ट्रैक्टर मिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार रात वह घर नहीं लौटा। शनिवार की सुबह गांव से 500 मीटर दूरी पर इदरीश का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता सिद्दीक ने ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।