{"_id":"6772c220010dd4042d009d1e","slug":"two-including-farmer-died-due-to-cold-mahoba-news-c-225-1-mah1001-111408-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ठंड से किसान समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ठंड से किसान समेत दो की मौत
Mon, 30 Dec 2024 09:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 30 Dec 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
महोबा। शीतलहर से पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान दो डिग्री और लुढ़क गया। वहीं, ठंड की चपेट में आने से किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई।
दो दिन पहले हुई बारिश के बाद लोग बर्फीली हवाओं से कांपते नजर आए। शाम के समय सर्दी और बढ़ गई। सुबह व रात के समय हल्का कोहरा छाया रहा और पूरे दिन धूप नहीं निकली।
इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर का कहना है कि आगामी एक सप्ताह तक अधिक सर्दी की संभावना हैं। ऐसे में दिन के तापमान में भी गिरावट होगी।
कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा गांव निवासी हेमराज कुशवाहा (60) खेत की सिंचाई करने गए थे। वहां ठंड लगने पर वह अचेत होकर गिर गए। आसपास खेतों में मौजूद किसान उन्हें जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसी तरह शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी सुंदरदेवी (65) को सोमवार की भोर ठंड लग गई और घर पर ही गिर गईं। अचेत अवस्था में परिजन अस्पताल लाए, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।