फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two died in road accidents, case registered

Mahoba News: सड़क हादसों में दो की मौत, मुकदमा दर्ज

Sun, 03 Dec 2023 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two died in road accidents, case registered
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरा नाला के पास हुए सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के किड़ारी गांव निवासी तुलसीदास व किशोरी बाइक से बिलखी गांव जा रहे थे। तभी हाईवे पर बरा नाले के पास लोडर वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। हादसे में किशोरी की मौत हो गई जबकि तुलसीदास गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक के ससुर छोटेलाल ने थाना श्रीनगर में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इसी तरह जनपद उरई के मकरेछा गांव निवासी रामअवतार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई खेमचंद्र व भतीजा मंशाराम लोडर से मूंगफली की फसल बेचने नवीन गल्ला मंडी आ रहे थे। तभी सूपा रेलवे स्टेशन के पास चालक की लापरवाही से वाहन पलट गया। हादसे में उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक रामकिशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed