फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two bikes collided with cycle of overtake, six injured

ओवरटेक के चक्कर में दो बाइकें साइकिल से टकराईं, छह घायल

Tue, 25 Feb 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collided with cycle of overtake, six injured
महोबा। जैतपुर-थुरट मार्ग में ओवरटेक के चक्कर में दो बाइक सवार सामने से आ रही साइकिल से टकरा गए। हादसे में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दो की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

थाना अजनर के ग्राम थुरट निवासी रमेश (43) परिवार के भूूपेंद्र (19), दिलीप (14) व रौनक (06) के साथ बाइक से जैतपुर जा रहा था, तभी समीप से निकल रहा दूसरा बाइक सवार ओवरटेक करने लगा। तभी दोनों बाइकें सामने से आ रहे साइकिल सवार से टकरा गईं। हादसे में एक बाइक में सवार रमेश, भूपेंद्र, दिलीप व रौनक घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक में सवार विशाल (20) निवासी रगौली थाना नौगांव व साइकिल सवार भजन कुशवाहा (55) घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। राहगीरों ने परिजनों को सूचना देते हुए घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रमेश व भजन कुशवाहा की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गौरतलब है कि 27 फरवरी को घायल रमेश के पुत्र गौरव की बरात मध्यप्रदेश के जतारा जानी है। शादी को लेकर वह सामान खरीदने के लिए जैतपुर जा रहा था, दुुर्घटना में घायल होने से परिजन परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed