फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two accused of kidnapping and raping a teenager were sent to jail.

Mahoba News: किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के दो आरोपी भेजे गए जेल

Wed, 08 Apr 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 08 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two accused of kidnapping and raping a teenager were sent to jail.
महोबा। किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी को नौ मार्च की रात शहर के रहने वाले शैलेंद्र कुमार यादव, रोहित यादव व दो अन्य लोगों ने अपहरण कर लिया था। घर के बाहर सभी ने उसके साथ छेड़खानी की और इसके बाद उसे कानपुर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे नशीली दवाइयां खिलाईं थीं। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर लौटी पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई। तब शहर कोतवाली में 23 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। कोतवाली के अपराध निरीक्षक व विवेचक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में नामजद मुख्य आरोपी शैलेंद्र और रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed