फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Truck driver sent to jail for transporting illegal minerals.

Mahoba News: अवैध खनिज परिवहन करने पर ट्रक चालक को भेजा जेल

Wed, 24 Jun 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Truck driver sent to jail for transporting illegal minerals.
खन्ना (महोबा)। 41 ई-चालान होने के बाद भी अवैध खनिज परिवहन कर रहे ट्रक चालक को खन्ना पुलिस ने जेल भेजा है। 18.61 लाख का जुर्माना लंबित होने के बाद भी लगातार गिट्टी की ढुलाई कर रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा था।
विज्ञापन


जनपद बाराबंकी के सिरसईपुर गांव निवासी हंसराज ट्रक लेकर 19 जून को गिट्टी लेने के लिए महोबा की पत्थरमंडी कबरई आया था। रात में वह चिचारा में लगे अत्याधुनिक कैमरेयुक्त चेक गेट से निकला तो सिस्टम ने खनिज निदेशालय को मैसेज किया। सूचना पर पुलिस ने देर रात ट्रक को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि ट्रक के पूर्व में 41 चालान हो चुके हैं और किसी का जुर्माना अभी तक नहीं भरा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा कराते हुए चालक को हिरासत में लिया था। बाद में खिलाफ खनिज परिवहन अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक चालक हंसराज को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed