फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Troubled youth hanged by debt

साहूकारों के कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 10 Apr 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Troubled youth hanged by debt
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ के किशोरगंज में साहूकारों के कर्ज से परेशान युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक की पत्नी ने साहूकारों पर मकान खाली करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए दो नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

किशोरगंज निवासी नरोत्तम उर्फ टिंकू (40) ने गरीबी के चलते चार वर्ष पहलेे मकान गिरवी रख साहूकारों से चार लाख रुपये कर्ज ले लिया था। आर्थिक तंगी होने के चलते वह कर्ज की अदायगी नहीं कर पा रहा था। लगातार ब्याज बढ़ने पर साहूकार धमकी दे रहे थे। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद जब परिजन सो गए, तभी नरोत्तम ने छत पर बने कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी रामकुमारी ने बताया कि गरीबी के चलते साहूकारों से पति ने कर्ज लिया था। इसके बाद वह मेहनत-मजदूरी के लिए छतरपुर चले गए थे। कुछ दिन पहले ही घर लौटने पर साहूकार ब्याज सहित कर्ज की अदायगी का दबाव बना रहे थे। कर्ज न चुका पाने पर मकान खाली करने की धमकी दी जा रही थी। आरोप है कि कुछ लोग शुक्रवार की शाम घर आए और पति पर दबाव बनाया। जिससे परेशान होकर पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी ने दो नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ पति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाल उमेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बच्चों के परवरिश की चिंता
पति की मौत के बाद पत्नी रामकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि अब पांच बच्चों की परवरिश कैसे होगी। मृतक की सबसे बड़ी बेटी संध्या (22), सपना (15), काजल (12) व दो पुत्र हरिओम (07) व गोलू (03) हैं। पिता की मौत से बच्चों की परवरिश की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed