{"_id":"61b4e5d7926b1554c60f6ed5","slug":"troubled-shopkeeper-ate-poison-due-to-debt-recovery-died-mahoba-news-knp6690179156","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहूकारों के उत्पीड़न से परेशान महिला ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहूकारों के उत्पीड़न से परेशान महिला ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन
महोबा। शहर कोतवाली में साहूकारों की कर्ज वसूली से तंग आकर महिला दुकानदार ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना से गुस्साएं परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया। कोतवाली में लोगों की भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
शहर के गांधीनगर वार्ड के आल्हा चौक पूंछ वाली गली निवासी जयंती गुप्ता पति की मौत बाद से किराना की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती थी। शुक्रवार की रात जयंती ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुत्र व रिश्तेदारों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज दौरान महिला की मौत हो गई।
शनिवार को मृतका के पुत्र और परिजनों ने साहूकार लोगों पर धमकी देने से महिला द्वारा आत्महत्या करने का आरोप लगाया। एक सैकड़ा लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर दो नामजद महिला और तीन अन्य सहित पांच के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक घंटे तक हंगामा काटा।
विज्ञापन
कोतवाल बलराम सिंह ने पांच पर मामला दर्ज कराते हुए हंगामा शांत कराया। मृतका के पुत्र मनीष गुप्ता ने तहरीर में बताया कि एक वर्ष पहले 20 हजार रुपये उधार लिए थे। कर्ज के बदले ब्याज में दो लाख रुपये लेने के बाद अब दोनों महिलाएं मंजू अवस्थी व मंजरी गुप्ता 20 लाख मांग रहीं थी। रुपये न देने पर दुकान-मकान में कब्जा करने की धमकी दी जा रही थी। पुत्र ने बताया कि उसकी मां अनपढ़ थी। उनसे स्टांप व चेक में रकम लौटाने के एवज में पहले से अंगूठा भी लगवा लिया था। शुक्रवार को फिर दो महिला और तीन पुरुषों सहित आए पांच लोगों ने घर आकर धमकी दी। जिससे परेशान होकर मां ने जहर खाकर जान दे दी। कोतवाल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै। जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।