{"_id":"5701590e4f1c1b211ec812a3","slug":"trouble-with-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट से मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट से मुसीबत
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंप से पानी भरने के लिए जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पेयजल संकट गहराने लगा है। शहर में दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से हायतौबा मची है। वहीं श्रीनगर कस्बे के तीन ट्यूबवेलों के पंप खराब होने से एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित है। इससे हैंडपंपाें व कुओं पर भीड़ जुट रही है। कबरई में बांध सूख जाने से यहां के लोगों को टैंकरों से पानी मुहैया कराया जा रहा है। यह आपूर्ति पर्याप्त साबित नहीं हो रही है।
जिले में दो साल से बरसात नहीं हुई है। इससे पेयजल संकट गहरा गया है। उर्मिल बांध में सिर्फ बीस सेंटीमीटर पानी बचा है। इससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। महोबा शहर में दो दिनों से पानी की सप्लाई ठप है। इससे लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। हैंडपंपों और कुओं पर पहले पानी भरने के चक्कर में आए दिन झगड़े हो रहे हैं। लोगों को पानी के लिए सारी रात जागना पड़ रहा है।
श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के तीन टयूबवेलों में लगे पंप फुंक गए हैं। इससे एक सप्ताह से कस्बे में पेयजल आपूर्ति ठप है। कुछ ट्यूबवेल ही चल रहे हैं। इनकी आपूर्ति से सभी को पानी नहीं मिल पा रहा है। मनोहरगंज, भैरवगंज, देवबाग, कुल्लाई पहाड़ी सहित सभी मोहल्लों में पानी की विकराल समस्या है।
विज्ञापन
मदनऊ, सदनऊ कुओं ने छोड़ा साथ
शहर के प्राचीन कुआं मदनऊ और सदनऊ ने भी सूखे के साल में जवाब दे दिया है। इससे पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। शहर के कई मोहल्लों में मदनऊ और सदनऊ कुआें से पाइपलाइन बिछाकर पानी की आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा मदन सागर और उर्मिल बांध से पानी की सप्लाई होती है। इस साल मदन सागर में धूल उड़ रही है। मदनऊ, सदनऊ प्राचीन कुआें का जलस्तर घट जाने से पानी की आपूर्ति प्रभावित है।
पाइप लाइन टूटने से पानी की बर्बादी
चिचारा। विकासखंड कबरई के ग्राम मवई खुर्द में टेलीफोन लाइन बिछाने के लिए जेसीबी से खुदाई करते समय पाइप लाइन टूट गई थी। इससे रोज हजाराें लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जिले में पानी के लिए हायतौबा मची है। वहीं मवई खुर्द में जल संस्थान के अधिकारियाें की उदासीनता के चलते पाइप लाइन ठीक नहीं की जा सकी। इससे पानी की बर्बादी रुक नहीं रही है। पाइप लाइन टूटने से मवई खुर्द गांव में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। एक सप्ताह बाद भी यह पाइप लाइन ठीक नहीं हो पाई है।
उर्मिल बांध से नौ एमएलडी पानी के सापेक्ष चार एमएलडी पानी मिल रहा है। इससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। रविवार को दो एमएलडी पानी मिलने से कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। तीन दिन से पानी कम मिलने के कारण समस्या बढ़ गई है।
एसके वर्मा, अवर अभियंता, जल संस्थान