{"_id":"628a7e80333e3516154a936b","slug":"trees-uprooted-due-to-storm-fallen-pillars-darkness-in-42-villages-mahoba-news-knp6982850158","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी ने मचाई तबाही, कई स्थानों पर टूटकर गिरे पेड़ व बिजली लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी ने मचाई तबाही, कई स्थानों पर टूटकर गिरे पेड़ व बिजली लाइनें
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। जिले में आंधी ने जमकर तबाही मचाई। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। जगह-जगह हाईटेंशन लाइन के खंभे गिरने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। तार टूटने व खंभे गिरने से श्रीनगर क्षेत्र के 42 गांव अंधेरे में डूब गए।
शनिवार की रात तेज हवाएं चलीं। आंधी से झांसी-मिर्जापुर हाईवे में सूपा चुंगी के समीप पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। 11 केवीए लाइन का खंभा भी गिर गया। जिससे कई गांवों की बिजली गुल हो गई।
श्रीनगर संवाद के अनुसार- बूंदाबांदी के साथ तेज आंधी से 33 केवी एचटी लाइन के कई खंभे गिर गए। जिससे कस्बा श्रीनगर, ननौरा, सलालपुर, पिपरामाफ, पलका, पवा, बिलखी, भंडरा, चितइयन, ढुडैयन, सिजरिया, सिजवाहा समेत 42 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। सिजहरी गांव में भी बिजली के खंभे गिरे हैं।
विज्ञापन
दुकानदारों को हजारों का नुकसान
कुलपहाड़। मां बघराजन धाम मंदिर परिसर में रघुवीर सिंह यादव परिवार समेत झोपड़ी बनाकर रहता है। जहां वह पूजन सामग्री व चाय-नाश्ता की दुकान किए हैं। आंधी से गुमटी गिर गई, उसमें रखा सामान बिखरकर बर्बाद हो गया। उसे 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। गुमटी के नीचे दबे रघुवीर को लोगों ने बाहर निकाला।