{"_id":"68092d2b210773fbe70e71b6","slug":"tractor-trolley-overturned-old-man-died-four-injured-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-113922-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, वृद्ध की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, वृद्ध की मौत, चार घायल
Wed, 23 Apr 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कोटरा-पनवाड़ी मार्ग पर बैंदो मोड़ के पास पीछे आ रहे ट्रैक्टर के ओवरटेक करते हुए कट मारने से आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। एक की गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
थाना पनवाड़ी के कोटरा गांव निवासी रमेश की बेटी ज्योति का 30 अप्रैल को विवाह होना है। उसकी शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने परिजन बुधवार की दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से पनवाड़ी जा रहे थे। बैंदो मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने ओवरटेक करते हुए कट मार दिया। इससे आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार नंदराम (60), बिहारीलाल (45), इंद्रपाल (50), देशराज (60) और बाबूलाल (45) घायल हो गए। चीख-पुकार सुन लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया। डॉक्टर ने नंदराम को मृत घोषित कर दिया जबकि बिहारीलाल की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया। पुलिस ने ओवरटेक कर कट मारने वाले ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।