फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Toll plaza

खन्ना टोल प्लाजा से 26 फीसदी वाहन गुजर रहे बिना फास्टैग

Wed, 30 Dec 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Toll plaza
खन्ना (महोबा)। एक जनवरी से खन्ना टोल प्लाजा में फास्टैग अनिवार्य हो जाएगा। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गईं हैं। आज रात 12 बजे से बिना फास्टैग वाहन नहीं गुजर सकेंगे। अभी तक खन्ना टोल प्लाजा से गुजरने वाले 74 फीसदी वाहन फास्टैग वाले हैं, जबकि सिर्फ 26 फीसदी वाहन की बिना फास्टैग के गुजर रहे हैं। अब बिना फास्टैग वाहनों को 10 मिनट के अंदर फास्टैग मिल जाएगा।
विज्ञापन

खन्ना टोल प्लाजा की सभी लाइनें फास्टैग होंगी। आज रात 12 बजे से टोल प्लाजा में फास्टैग अनिवार्य हो जाएगा। टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से काम करते दिखे। वहीं, इंटरनेट की स्थिति भी सही मिली। टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की संख्या भी बेहद कम हैं। फास्टैग होने के चलते वाहनों की लंबी कतारें नहीं लग रही हैं। अब शत-प्रतिशत फास्टैग अनिवार्य होने से यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी। खन्ना टोल प्लाजा के मैनेजर प्रवेंदर सिंह राठौर ने बताया कि एक जनवरी से टोल प्लाजा की सभी लाइनें फास्टैग हो जाएंगी। बिना फास्टैग वाहनों को एक किमी दूर खड़ा करा कर वाहन चालकों को बताएंगे कि टोल प्लाजा में अलग से काउंटर खोला गया है। जो आपको दस मिनट के अंदर फास्टैग उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार तक ट्रैफिक कर्मचारी और आ सकते हैं, ताकि ट्रैफिक में समस्याएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed