{"_id":"909344616a8fb473efcca0fa774ddcfd","slug":"to-intensify-efforts-to-revive-the-river-chandravl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रावल नदी को पुर्नजीवित करने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रावल नदी को पुर्नजीवित करने की कवायद तेज
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रावल नदी को पुर्नजीवित करने के लिए जन जागरूकता अभियान छेड़ दिया गया है। समाज सेवियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में छह दिवसीय जल चेतना अभियान यात्रा निर्धारित कर चौदह गांव में संगोष्ठी निर्धारित की गई है। जल चेतना अभियान यात्रा का शुभारंभ आठ जून को जिलाधिकारी द्वारा ग्राम चांदो से किया जाएगा।
ग्रामोन्नति संस्था के तत्वावधान में जल चेतना अभियान के तहत चंद्रावल नदी को पुर्नजीवित करने की योजना बनाई गई है। अभियान में प्रशासनिक और समाज सेवियों के साथ-साथ जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए छह दिवसीय अभियान यात्रा की संगोष्ठी के लिए चौदह गांव को चिन्हित किए गए है। ग्रामोन्नति संस्थान के कार्यक्रम निदेशक अरविंद खरे ने बताया कि 8 जून को यात्रा का भव्य शुभारंभ ग्राम चांदो से किया जाएगा। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन ग्राम नथूपुरा में भी संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 9 जून को ग्राम करहरा कला एवं बगरौन, बम्हौरी काजी गांव में कार्यक्रम निर्धारित है। 10 जून को चरखारी, बसौठ, काकुन में जल चेतना अभियान यात्रा की गोष्ठी का आयोजन मुख्य अतिथि वीडीओ चरखारी प्रदीप शुक्ला एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अरविंद मोहन की मौजूदगी में होगी। 11 जून को अस्थौन, सूपा, कुलपहाड़ में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 12 जून को जैतपुर एवं कुटरा में आयोजन होगा। 13 जून को यात्रा का समापन जिलाधिकारी द्वारा महोबा में किया जाएगा। इस मौके पर पुष्पेंद्र, अभिषेक मिश्रा एवं समाज सेवी शिव कुमार गोस्वामी, पंकज वागवान, अरविंद कछवाह आदि मौजूद रहेंगे।