फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three year old Shiva won the battle of life

Mahoba News: तीन साल के शिवा ने जीती जिंदगी की जंग

Sun, 28 May 2023 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Three year old Shiva won the battle of life
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलाताल (महोबा)।
उम्र महज तीन वर्ष, मासूम शिवा कभी दर्द से छटपटाता था तो कभी सांस लेने में दिक्कत महसूस करता था। शिवा के इलाज के लिए परिवार परेशान हो गया। जांच के दौरान पता चला कि उसके दिल में छेद है। इस खबर ने उसके परिवार की समस्या और बढ़ा दी। इतना पैसा भी नहीं था कि परिजन उसका ऑपरेशन करा सकें। ऐसे में आरबीएसके की टीम मददगार बनकर सामने आई। हरियाणा के पलवल में उसका निशुल्क ऑपरेशन हुआ। शिवा अब स्वस्थ्य है। जिससे उसके परिवार की खुशियां लौट आई हैं।
पिपरामाफ के उदयपुरा गांव निवासी भारत सिंह के तीन वर्षीय पुत्र शिवा की आए दिन तबियत खराब रहती थी। उसे सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी। कभी-कभी दर्द भी होने लगता था। परिजनों ने अपनी हैसियत के हिसाब से उसका भरपूर इलाज कराया। इस दौरान जांच कराई तो पता चला कि उसके दिल में छेद है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी। परिजन मेहनत-मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। ऐसे में उनके सामने आर्थिक समस्या थी। जिससे वह शिवा का ऑपरेशन नहीं करा पा रहे थे। एक दिन सीएचसी जैतपुर की आरबीएसके टीम उदयपुरा के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची और बच्चों का चेकअप किया। जानकारी मिलने पर भारत अपनी पत्नी सीता के साथ अपने पुत्र शिवा को लेकर पहुंचा। जहां डॉ. आशुतोष सोनी, डॉ. महेंद्र व मधुबाला सक्सेना ने शिवा का चेकअप किया। उन्होंने शिवा को सीएचसी जैतपुर लाने की सलाह दी। सीएचसी जैतपुर में पहुंचने पर फिर से उसकी जांच की।
विज्ञापन

जांच और लक्षण के आधार पर दिल में छेद होने की पुष्टि हुई। आरबीएसके टीम ने शिवा का ऑपरेशन कराने की सलाह दी। बताया श्री सत्य साईं संजीवनी इंटरनेशनल सेंटर फॉर चाइल्ड हार्ट केयर एंड रिसर्च पलवल में इसका ऑपरेशन निशुल्क होता है। टीम की ओर से शिवा को ऑपरेशन के लिए पलवर ले जाया गया। जहां उसका 25 मई को सफल ऑपरेशन हुआ। अब शिवा पूरी तरह स्वस्थ्य है। सीएचसी जैतपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत शून्य से 19 वर्ष के सरकारी स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ने वालों का 47 बीमारियों का निशुल्क इलाज कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्लभ है बीमारी, एक लाख बच्चों में से एक में होता है दिल में छेद
बेलाताल। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि यह बीमारी दुर्लभ है। एक लाख बच्चों में से एक बच्चे में दिल में छेद होता है। पांच मई को शिवा को ऑपरेशन के लिए चिंहित किया गया था। इसके बाद श्री सत्य साईं संजीवनी इंटरनेशनल सेंटर फॉर चाइल्ड हार्ट केयर एंड रिसर्च पलवल शिवा की स्वास्थ्य रिपोर्ट भेजी गई थी। उसके ऑपरेशन की तारीख भी जल्द मिल गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उसका ऑपरेशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed