{"_id":"570157cb4f1c1b211ec8127c","slug":"three-houses-from-fire-ashes-property-worth-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मकानों में आग से लाखों की संपत्ति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मकानों में आग से लाखों की संपत्ति राख
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाता ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर इलाके में दो अलग अलग गांवों में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति राख हो गई। एक गांव में सूचना देने के बाद भी दमकल नहीं पहुंची। वहीं दूसरे गांव में आग बुझने के बाद दमकल पहुंचने से ग्रामीण आग बबूला हो गए। उधर, खन्ना में एक कर्मचारी के मकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है।
थाना क्षेत्र के ग्राम उरवारा में छनुआ अहिरवार पुत्र श्यामलिया अहिरवार के मकान में शार्ट सर्कि ट से आग लग गई। आग की लपटों ने घर को घेर लिया। गृहस्वामी के मदद के लिए चीखने के बाद पहुंचे गांव के लोग आग बुझाने लगे। इसी बीच ग्रामीणों ने दमकल विभाग को मोबाइल पर सूचना दी।
दमकल आग बुझने के बाद पहुंची। इसी तरह कस्बे के मोहल्ला बास पहाड़िया में काशीराम कुशवाहा के मकान में मच्छरों को भगाने के लिए कंडों का धुअंा किया गया था। कंडों से निकली लपटों से कच्चे मकान में आग लग गई। आग से घर में रखा चार क्विंटल गेहूं, नगदी व गृहस्थी का सामान जल गया। सूचना के बाद भी दमकल के न पहुंचने से गांव के लोगों में नाराजगी रही।
विज्ञापन
खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार डाकघर में लिपिक के पद पर तैनात देवीदीन वर्मा के घर के पीछे लगे पेड़ में मधुमक्खियों के छत्ते से शहद तोड़ने के लिए किसी ने उसमें आग लगा दी । तेज हवाओं से आग की लपटों ने देवीदीन के मकान को चपेट में ले लिया। आग से गृहस्थी का सामान व अन्य सामग्री राख हो गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना खन्ना में अज्ञात लोगों के खिलाफ दी है।