फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three hours jam on Kanpur-Sagar highway

कानपुर-सागर हाईवे में किड़ारी फाटक के समीप तीन घंटे लगा जाम

Mon, 28 Jun 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Three hours jam on Kanpur-Sagar highway
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन में किड़ारी फाटक के समीप रेलवे ट्रैक के मरम्मतीकरण कार्य के बीच अपने वाहनों को जल्दी निकालने की होड़ में जाम लगा। छह किमी लंबे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। इस दौरान बसों व अन्य वाहनों में सवार यात्री भीषण गर्मी व उमस में बिलबिलाते रहे। यातायात पुलिस साढ़े चार बजे एक साइड का जाम खुलवा सकी।
विज्ञापन

झांसी-मानिकपुर रेललाइन का मरम्मतीकरण कराया गया। सोमवार की दोपहर ट्रायल के लिए बार-बार इंजन निकलने से किड़ारी फाटक बंद किए गए। गेट खुलते ही पहले निकलने की होड़ में आड़े-तिरछे वाहन लगा देने से जाम लग गया। दोपहर डेढ़ बजे से लगा जाम शाम चार बजे तक नहीं खुल सका। जाम में 20 से अधिक रोडवेज बसें, सैकड़ों ट्रक व चार पहिया वाहन, एंबुलेंस समेत अन्य वाहन चालक फंसे रहे। यातायात पुलिस साढ़े चार बजे एक साइड का रूट खुलवा सकी।। जिससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

तीन घंटे हाईवे जाम रहने से कबरई, बांदा, हमीरपुर, कानपुर, लखनऊ समेत विभिन्न जनपदों में जरूरी काम जाने वाले लोग समय से नहीं पहुंच सके। कुछ वाहन चालकों ने तो जाम के चलते अपनी यात्रा ही स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अरविंद कुमार मिश्रा का कहना है कि जाम की सूचना मिली थी। लगातार ट्रायल के लिए इंजन निकलने से आधा-आधा घंटे के लिए गेट बंद किए जाने से जाम लगा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर एक-एक करके वाहनों को निकलवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed