{"_id":"5c532f7fbdec22739e2a4caa","slug":"three-animals-killed-in-goshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में तीन पशुओं की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में तीन पशुओं की मौत पर हंगामा
Thu, 31 Jan 2019 10:55 PM IST
gaurav gaurav
mahoba
mahoba
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
जोगिन तालाब के पास बगिया में बनी गोशाला में मरी गाय।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह पहले नगर पंचायत द्वारा जोगिन तालाब के पास बनवाई गई अस्थायी गोशाला में दो गाय और एक बैल के मरने पर हिंदू युवा वाहिनी के युवा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गोशाला जाकर हंगामा किया। उन्होंने गोशाला में गायों के उचित प्रबंधन की मांग उठाई।
पचपहरा पहाड़ किनारे नगर पंचायत ने एक माह पहले गोशाला बनवाया था। इस गोशाले में 600 से अधिक अन्ना पशु रखे गए हैं। यहां उनके भरण-पोषण की व्यवस्था नगर पंचायत ने की है। बुधवार रात गोशाला में तीन पशु मर गए। इसकी भनक हिंदू युवा वाहिनी की नगर इकाई को लग गई।
गुरुवार सुबह युवा वाहिनी के मयंक गुप्ता, जीतू विश्वकर्मा, दुर्गेश सिंह, अमित तिवारी, कंचन आदि ने वहां पहुंचकर हंगामा किया। ईओ नगर पंचायत उमाकांत सिंह ने बताया कि गोशाला में भूसे चारे का पर्याप्त प्रबंध है। पेयजल के लिए दो-दो टैंकर खड़े कराए गए हैं। डॉक्टर गाय का स्वास्थ्य परीक्षण करने आते हैं।
विज्ञापन
एक बैल और दो गाय लंबे समय से बीमार थीं। जिनका इलाज सरकारी पशु अस्पताल के डॉ. शैलेंद्र कर रहे थे। एक बैल घायल था, जिसकी इलाज दौरान मौत हो गई। डॉ. शैलेंद्र सिंह का कहना है कि पशु बीमारी से मरे हैं। पीएम रिपोर्ट शुक्रवार को नगर पंचायत भेज दी जाएगी।