फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Threats of casualties on demand to give back the money domineering

पैसे वापस मांगने पर दबंग दे रहे जान माल की धमकी

Wed, 18 Mar 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 18 Mar 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Threats of casualties on demand to give back the money domineering
मौरंग खदान में हिस्सेदारी दिलाने का झांसा देकर दबंगाें ने ग्रामीण से साढ़े चार लाख रुपये ऐंठ लिए। लेकिन खदान में हिस्सेदारी न मिलने और दबंगाें द्वारा पैसा वापस न किए जाने की शिकायत ग्रामीण ने पुलिस अधीक्षक से कर दबंगाें के विरुद्ध कार्रवाई कराने और पैसा वापस दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

थाना कबरई के ग्राम बरबई निवासी शंभू सिंह पुत्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक केके गहलोत को दिए गए  शिकायती पत्र में बताया कि कस्बा कबरई, सुमेरपुर और बांदा के तीन दबंगाें ने उसे मौरंग खदान में हिस्सेदारी दिलाने की बात कहकर चार जून 2014 को चार लाख और 18 जून 2014 को 50 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। यही नहीं एक नोटरी अनुबंध द्वारा साझेदारी भी अंकित कर दी थी। काफी समय गुजरने के बाद हिसाब करने की बात कहने पर दबंग टाल मटोल करने लगा। बाद में दबाव डालने पर दबंगाें ने चार नवंबर 2014 को साढ़े चार लाख रुपये का पंजाब नेशनल बैंक का चेक दिया। जिसे बैंक में क्लीयरिंग के लिए लगाया। लेकिन खाते में पैसे न होने के कारण बैंक द्वारा चेक वापस कर दिया गया। पैसे देने से दबंग इंकार कर रहे है साथ ही जान माल की धमकी दे रहे है। उन्होंने बताया कि थाना कबरई में तहरीर देने के बाद भी दबंगाें के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए टरका दिया गया। ग्रामीण ने एसपी से दबंगाें के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने, जान माल की सुरक्षा और पैसा वापस दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed