{"_id":"582761544f1c1b7304b39453","slug":"things-vitiated-by-the-lack-of-money-in-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में नोटों की कमी से हालात बिगड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में नोटों की कमी से हालात बिगड़े
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर सड़क के दोनों तरफ लगी लाइन,
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में नोटों की कमी के चलते हालात खराब हो गए। घंटों लाइन पर लगने के बाद भी बैंकों में पैसा खत्म होने से लोगों को पैसा नहीं मिला। वहीं कोआपरेटिव बैंक, यूको बैंक, इलाहाबाद बैंक, यूपी इलाहाबाद ग्रामीण बैंक, इलाहाबाद बैंक श्रीनगर, इलाहाबाद बैंक खरेला सहित एक दर्जन बैंकों में पैसा न पहुंचने के कारण ग्राहकों को वितरण नहीं हो सका। वहीं कई बैंकों को पैसा तीन बजे खत्म हो जाने से लोगों में नाराजगी जताई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चार दिनों से 500 और 1000 के नोट बंद होने से जिले में अफरा तफरी मची हुई है। हालात ये हैं कि सुबह से ही लोग पैसे एक्सचेंज करने के लिए बैंकों में लंबी लाइन लगा लेते हैं। लेकिन नंबर आने तक पैसे खत्म हो जाने से ग्राहकों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। सुबह साढ़े आठ बजे से ग्राहकों ने अपना कामकाज छोड़कर इलाहाबाद बैंक में लाइन लगाई। 10 बजे नंबर आने पर बैंक में पैसा न होने पर ग्राहकों को भगा दिया गया। इससे ग्राहकों में आक्रोश बढ़ गया। इसी तरह इलाहाबाद बैंक श्रीनगर में पैसा न निकलने पर महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय सहित तहसील क्ष्ेात्रों के भी ज्यादातर बैंकों में पैसों का एक्सचेंज न किए जाने और खातों से पैसा न निकलने के कारण लोगों की स्थिति खराब हो गई। लोग रोजमर्रा की वस्तुएं नहीं खरीद पा रहे हैं। जिससे लोग पैसों को लेकर सारा दिन परेशान रहे। टोल टैक्स फ्री हो जाने से धड़ल्ले से वाहन निकल रहे हैं। चार पहिया वाहन चालक टोल टैक्स फ्री हो जाने से राहत महसूस कर रहे है। डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के प्रबंधक ओपी वर्मा का कहना है कि एसबीआई द्वारा पैसा न दिए जाने के कारण कोआपरेटिव बैंक की शाखाओं में वितरण नहंी किया गया। उनका कहना है कि एसबीआई से पैसा मिलने पर अतिरिक्त काउंटर खोलकर ग्राहकों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन