फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Thieves stole goods worth lakhs including cash from the house

Mahoba News: मकान से चोरों ने उड़ाया नकदी समेत लाखों का माल

Tue, 02 Jan 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods worth lakhs including cash from the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। कोतवाली क्षेत्र में सर्दी का मौसम शुरू होते ही चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पचपहरा गांव में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। लगातार घटनाएं होने से लोगों में भय का माहौल है।
कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा गांव निवासी मुलायम सिंह यादव परिवार समेत मकान में सो रहा था। रात के समय चोर अंदर घुसे और दूसरे कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखी 10 हजार की नकदी, सोने का हार, मंगलसूत्र, मनचली, झुमकी, अंगूठी समेत 42 ग्राम सोने और आधा किलोग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह जब परिजन जागे तो ताले टूटे मिले। मकान के बाहर सामान बिखरा पड़ा था जबकि माल गायब था।
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना करते हुए परिजनों व पड़ोसियों से जानकारी ली। पीड़ित ने बताया कि चोर नकदी व पत्नी के जेवर समेत तीन लाख रुपये से अधिक का माल चोरी कर ले गए हैं। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किए जाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed