{"_id":"5e29e8608ebc3e4b142c4bab","slug":"thieves-inflicted-millions-of-damage-from-three-houses-mahoba-news-knp540289836","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मकानों से चोरों ने उड़ाया लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मकानों से चोरों ने उड़ाया लाखों का नुकसान
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाने के मवई गांव में चोरों ने एक रात में तीन मकानों को निशाना बनाते हुए नगदी समेत लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। घटना के समय सभी मकानों में ताले लगे थे। एक अन्य मकान में घुसे चोरों का आहट पाकर गृहस्वामी जाग गया। गृहस्वामी के ललकारने पर आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है। एक रात में लाखों की चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
ग्राम मवई निवासी कंजी कुशवाहा के मकान को चोरों ने सबसे पहले निशाना बनाया। ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने अटैची व बक्सों में रखी पांच ग्राम चांदी व एक तोला सोने के आभूषण चोरी कर लिए। चोर दस किलो पीतल के बर्तन भी ले गए। चोरों ने बगल के ही रामसनेही के मकान का ताला तोड़ा। यहां से चोर एक किलो चांदी, दो तोला सोना व दस किलो वजन के पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। चोरों ने हरप्रसाद कुशवाहा के मकान से पांच हजार की नगदी, डेढ़ किलो चांदी व एक तोला सोने के आभूषण चोरी कर लिए। फिर चोर इसी गांव के घनश्याम कुशवाहा के मकान में दीवार फांदकर अंदर घुसे। आहट पाकर गृहस्वामी की नींद खुल गई। तब उसने ललकारा तो चोर भाग गए। जिन मकानों में चोरों ने घटना को अंजाम दिया। उनके गृहस्वामी खेतों व दूसरे मकानों में थे। गुरुवार की सुबह सूचना पर थाना श्रीनगर पुलिस वहां पहुंची और घटनास्थलों का बारीकी से मुआयना किया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सरोज का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।