फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Thieves burnt goods worth three lakhs from two houses and one shop

दो मकान व एक दुकान से चोरों ने उड़ाया तीन लाख का माल

Fri, 03 Jul 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Thieves burnt goods worth three lakhs from two houses and one shop
श्रीनगर (महोबा)। ग्राम करपहाड़िया में चोरों ने गुरुवार की रात दो मकानों व एक दुकान का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम करपहाड़िया निवासी बसंत कुमार पुत्र लखन अहिरवार गुरुवार की रात परिवार समेत घर के आंगन में सो रहा था। तभी दीवार फांदकर घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा और 19 हजार रुपये की नगदी व दो मोबाइल फोन समेत 50 हजार रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। चोरों ने गांव के ही विश्वनाथ पुत्र रामप्रसाद के मकान में धावा बोला। चोर अलमारी व बख्शों के ताले तोड़कर 25 हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत दो लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

दो मकानों में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने सियाराम की किराना दुकान का ताला तोड़ा। जहां से चोर गोलक में रखे 20 हजार रुपये की नगदी, एक मोबाइल फोन समेत हजारों रुपये कीमत का माल चोरी कर ले गए। सुबह जब पीड़ित जागे तो ताले टूटे व माल गायब देख उनके होश उड़ गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाना श्रीनगर में सौंप दी है। थाना प्रभारी वीपी सिंह का कहना है कि घटनाओं की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed