{"_id":"5be1cc99bdec224291205673","slug":"there-were-44-complaints-from-fariyadis","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादियों का रहा टोटा, महज 44 शिकायतें आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादियों का रहा टोटा, महज 44 शिकायतें आईं
Mahoba
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
फरियादियों का रहा टोटा, महज 44 शिकायतें आईं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। तहसील चरखारी सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी सहदेव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों का टोटा रहा। दिवाली पर्व को लेकर कम संख्या में लोग शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। समाधान दिवस में 44 शिकायतों में से महज एक का निस्तारण हो सका। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर सभी शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में दिवाली त्योहार का असर साफ दिखाई दिया। सुबह से बेहद कम संख्या में फरियादी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, जिससे अधिकारी लोगों के आने का इंतजार करते रहे। दोपहर दो बजे तक महज 44 शिकायतेें ही दर्ज हो सकी। जिसमें सर्वाधिक शिकायतें राजस्व और विकास विभाग की रही। गोवर्धन कालेज के प्रधानाचार्य शिवमंगल सिंह ने कॉलेज के सामने चल रहे सड़क निर्माण में धांधली की शिकायत की। सुरेंद्र यादव ने विद्युत पोल झुक जाने पर किसी बड़े हादसे की आशंका जताते हुए उसे बदलवाए जाने की मांग की।
कस्बा चरखारी निवासी गोकुल, नत्थू, अनघौरा निवासी कामता, हल्के भागवत आदि ने कर्जमाफी व प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाए जाने की मांग की। डीएम ने अफसरों को हिदायत देते हुए हर हाल में शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, सीडीओ हीरा सिंह, सीएमओ डॉ. सुमन, एसडीएम अरुण कुमार श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी रीता सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।