फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Thefts will be exposed, picketing postponed

खुलासे का दिया आश्वासन, स्वास्थ्यकर्मियों ने धरना किया स्थगित

Wed, 01 Sep 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Thefts will be exposed, picketing postponed
महोबा। जिला अस्पताल परिसर व आवास में हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग को लेेकर स्वास्थ्य कर्मियों का चल रहा धरना तीसरे दिन से स्थगित हो गया। कोतवाली प्रभारी द्वारा एक सप्ताह में घटनाओं का खुलासा करने का आश्वासन मिलने पर कर्मचारियों ने धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट देवेंद्र सिंह के आवास से चोरों ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया था। इसके अलावा तीन कर्मचारियों की अस्पताल परिसर से बाइक चोरी हो गईं थी। जिनके खुलासे की मांग को लेकर कर्मचारी सोमवार से धरने पर बैठ गए थे। बुधवार को कोतवाल ने कहा कि दो पुलिसकर्मी आवास व परिसर में तैनात रहेंगे। जिस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना स्थगित कर दिया। इस मौके पर शरद कुमार, सुनील सचान, रामकिशोर विश्वकर्मा, विजय कुशवाहा, महेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed