{"_id":"624f31ff0210fe1db46b31f3","slug":"the-young-man-died-by-consuming-poison-in-the-separation-of-his-wife-mahoba-news-knp6899429142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी वियोग में युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी वियोग में युवक ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। मायके से पत्नी के न लौटने से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक की पत्नी दो वर्ष से मायके में रह रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सलारपुर गांव निवासी जवाहर राजपूत के पुत्र राजेंद्र कुमार (32) की शादी थाना पनवाड़ी के कैंथी गांव निवासी देवकी के साथ 12 साल पहले हुई थी। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। राजेंद्र की शराब पीने की आदत से नाराज होकर देवकी मायके चली गई थी। कई बार प्रयास के बाद भी वह ससुराल नहीं लौटी। जिससे राजेंद्र परेशान रहने लगा।
गुरुवार की सुबह राजेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई जयहिंद ने बताया कि पत्नी के जाने के बाद से राजेंद्र रहता था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।