फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The young man committed suicide by hanging himself in the kitchen

Mahoba News: रसोईघर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 24 Mar 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 24 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself in the kitchen
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के दुलारा गांव में रविवार की रात युवक ने रसोईघर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दुलारा गांव निवासी सुरेशचंद्र अहिरवार के बेटे प्रदीप कुमार (19) ने रात में परिजनों के साथ भोजन किया। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरों में चले गए। देर रात प्रदीप ने रसोईघर में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सोमवार की सुबह जब परिजन जागे तो युवक को फंदे पर लटकता देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक के चाचा लखन अहिरवार ने बताया कि घर पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। भतीजे ने पिछले वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। प्रवेश न मिलने से वह घर पर रहता था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed